फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार के 10 ठिकानों पर IT का छापा

Wed, 30 Aug 2017 03:45 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : pti
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार के दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई सहित 10 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक बार फिर से छापेमारी की है। इससे पहले भी मंत्री के कई ठिकानों पर दो दिनों तक आईटी के अधिकारियों ने रेड की थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु और दिल्ली आयकर विभाग के जांच टीम ने यहां छापेमारी की है। 
विज्ञापन
Delhi:Joint team of B'luru&Delhi IT Dept investigation wing conducting raid at residence of aide of K'taka min DK Shivakumar,details awaited — ANI (@ANI) August 30, 2017 IT raids at 10 locations across Bengaluru,Chennai and Delhi in connection with Karnataka Minister DK Shivakumar case— ANI (@ANI) August 30, 2017

बता दें कि इससे पहले शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें 10 करोड़ कैश बरामद किया गया था। ये मंत्री वही हैं जो गुजरात के 44 विधायकों की बेंगलुरू में अपने रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी किया था। आईटी विभाग ने दिल्ली घर से 8.33 करोड़, बंगलुरु से 2.5 करोड़ और मैसूर से 60 लाख रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पहले हुई छापेमारी पर शिवकुमार ने कहा था कि ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो कानून और संविधान का उल्लंघन करता है। सच सामने आ जाएगा।’’ ऊर्जा मंत्री ने उनसे जुड़ी विभिन्न संपत्तियों पर तलाशी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पंचनामा और दस्तावेज मिलने के बाद ही मैं आपसे बात करुंगा।’’ 

वोक्कालिंगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार का बेंगलुरू के ग्रामीण और पड़ोसी रामनगर जिलों में काफी प्रभाव है। उन्होंने कहा ‘‘ मैं अपनी पार्टी को शर्मिंदा नहीं करना चाहता और करुंगा भी नहीं।’’ वह 2018 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख भी हैं। पार्टी आलाकमान से नजदीकी रखने वाले 55 वर्षीय विधायक को पार्टी के लिए संकट मोचन भी माना जाता है। वह छह बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें