फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री पर लगा कार्यक्रम में पोर्न देखने का आरोप, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

Fri, 11 Nov 2016 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तनवीर सेठ
विज्ञापन
कर्नाटक सरकार में शिक्षा मंत्री तनवीर सेठ पर टीपू जयंती प्रोग्राम के दौरान मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगा है। कार्यक्रम के सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद से बीजेपी के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने उन्हें हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तनवीर प्रोग्राम में पहुंचे थे और अगली पंक्ति में बैठे थे। इस दौरान ही अपने मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। हालांकि, इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तनवीर ने दावा किया है कि वह कांग्रेसी नेता बीवी नायक झांककर कोई और पोस्ट देख रहे थे। यह पोर्न वीडियो की तरह दिख रहा था। 

Karnataka's Edu Minister Sh.Tanveer Sait should be sacked immediately who was caught on camera watching pictures which were allegedly porn.— B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP) November 10, 2016
विज्ञापन



बीजेपी नेता बी.एस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि पोर्न देखते हुए पाए गए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगेे मुख्यमंत्री

तनवीर सेठ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, विधानसभा में विपक्ष नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि यह शर्मनाक है। यदि उनमें कोई शर्म बचा है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें