फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में हो सकते हैं पांच उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में हो सकती है घोषणा

Mon, 16 Dec 2019 03:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कर्नाटक में दो और उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। 20 दिसंबर के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। कैबिनेट में पहले से ही तीन उपमुख्यमंत्री, गोविंद कार्जोल, सीएन अश्वथनारायण और लक्ष्मण सावादी हैं।

विज्ञापन


हालांकि, सावादी ने इसे मीडिया की अटकलें बताते हुए ऐसी किसी चर्चा से इनकार किया। इसके साथ ही सावादी ने कहा, राज्य और केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसे हम मानेंगे। दरअसल, नौ दिसंबर को उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस और जदएस के बागी नेताओं के कारण भाजपा 12 सीटें जीतने में सफल रही थी। 

इनमें से अधिकतर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। पार्टी के अंदर चल रही चर्चा के अनुसार उपचुनाव में गोकाक से विधायक चुने गए रमेश जर्किहोली डिप्टी सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। इसके अलावा, श्रीरामुलु भी कई बार खुलेआम इस पद की दावेदारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें