फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी

Wed, 08 Jan 2025 10:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनमें बंगलूरू की परिवहन संयुक्त आयुक्त शोभा शामिल हैं। 
विज्ञापन
कर्नाटक लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक लोकायुक्त ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। जिन अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई, उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनमें बंगलूरू की परिवहन संयुक्त आयुक्त शोभा शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी
इनके अलावा कदुर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एस एन उमेश, बसवकल्याण के लघु सिंचाई विभाग के निरीक्षक रवींद्र, खानपुर के तहसीलदार प्रकाश श्रीधर गायकवाड़, तुमकुरु के सेवानिवृत्त सड़क परिवहन अधिकारी एस राजू, गडग नगर पालिका के सहायक कार्यकारी अभियंता हुचेश उर्फ हुचप्पा, बल्लारी के पिछड़ा वर्ग विभाग के कल्याण अधिकारी आर एच लोकेश और रायचूर स्थित बीईएससीओएम कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता हुलिराजा शामिल हैं। कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने बेंगलुरु और अन्य जगहों पर इन अधिकारियों के घरों और कार्यालयों सहित कई ठिकानों पर छापे मारे। अभी तक छापेमारी को लेकर लोकायुक्त ने जानकारी नहीं दी है और शाम तक इस संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें