फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Landslide: कर्नाटक के शिवमोग्गा में भूस्खलन, सड़क निर्माण में लगे तीन मजदूरों की मौत; चार घायल

Fri, 10 Apr 2026 11:21 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के हुलिकल घाट में सड़क चौड़ीकरण के दौरान भूस्खलन से तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा अचानक मिट्टी और चट्टानें गिरने से हुआ। फिलहाल मौक पर राहत बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुलिकल घाट पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भूस्खलन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय राघवेंद्र, 30 वर्षीय राजू और 40 वर्षीय शब्बीर के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर वहां सुरक्षा दीवार बनाने के काम में लगे थे। यह घटना गुरुवार दोपहर होसनगरा तालुक के हुलिकल घाट के एक मोड़ (हेयरपिन बेंड) पर हुई। उस समय कुंडापुरा-शिवमोगा मार्ग पर काम चल रहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें नीचे गिर गईं, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। कुल सात मजदूर इस भूस्खलन की चपेट में आए थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव दल ने मलबे से चार घायल मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए कुंडापुरा और उडुपी के पास के अस्पतालों में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha: हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत; नीतीश कुमार के हैं करीबी
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब घाट वाले हिस्से में वाहनों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) बनाई जा रही थी। यह इलाका अपनी खड़ी ढलानों और भूस्खलन के खतरे के लिए जाना जाता है। घटना के बाद मंगलुरु से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और राहत कार्य संभाला। पुलिस, दमकल और आपातकालीन विभाग के कर्मचारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों को शक है कि ऊपरी ढलान से ढीली मिट्टी और चट्टानों के अचानक गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि क्या काम वाली जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया एलान
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को कुंडापुर और उडुपी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें