फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से निधन, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

Sat, 21 Jan 2023 09:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर शिवानंद पाटिल के निधन की खबर साझा की।
विज्ञापन
जेडीएस नेता शिवानंद पाटिल (बाएं) और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कद्दावर नेता और जेडीएस के सबसे प्रभावी चेहरों में से एक शिवानंद पाटिल का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवानंद, जिन्हें पार्टी ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिंदागी सीट से उम्मीदवार बनाया था, उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन




रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानंद शुक्रवार को ही कुमारस्वामी के साथ पंचरत्न यात्रा में हिस्सा लेकर सिंदगी में अपने घर लौटे थे। अचानक ही घर पर एक करीबी से चर्चा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत ही पास के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

शिवानंद राजनीतिक जीवन में आने से पहले भारतीय सेना का हिस्सा थे। वे 16 साल तक थलसेना में रहे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें