फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस नेता वी शैलजा के घर पर हमला, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप 

Sun, 19 Jun 2022 11:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर

सार

हिंदू संगठनों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर वी शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप है। 
विज्ञापन
वी शैलजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पुत्तूर में कांग्रेस आईटी सेल की सचिव वी शैलजा के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। आरोप है कि शैलजा ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे गुस्साए लोगों ने उनके घर पर हमला बोला। पुलिस ने बताया हमलावरों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


वहीं हिंदू संगठनों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर वी शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कांग्रेस नेता के खिलाफ धर्मों के बीच दुश्मनी पैदा करने और समाज में शांति भंग करने के इरादे से टिप्पणी करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग शनिवार को वी शैलजा के घर पहुंच गए और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं लोगों ने उनके घर पर काली स्याही भी छिड़की। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शैलजा द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें