IAS Officer Mahantesh Bilagi: आईएएस अधिकारी और कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KSMCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर, महंतेश बिलगी, और उसी कार में सवार दो अन्य लोगों की मंगलवार को कलबुर्गी में जेवरगी तालुक के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
कर्नाटक के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और कर्नाटक राज्य खनिज निगम लिमिटेड (केएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक महंतेश बिलगी की मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनके दो रिश्तेदारों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार महंतेश अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान कलबुर्गी जिले के गौनाहल्ली के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
विज्ञापन
बेकाबू होकर कार पलटी, तीनों की मौत
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जवर्गी तालुक के गौनहल्लि गांव के पास उस समय हुआ, जब उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर खुद ही हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही तीन लोग (महंतेश बिलगी, शंकर बिलगी और एरन्ना बिलगी ) की जान चली गई।.
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka | IAS officer and Managing Director of Karnataka State Minerals Corporation Limited (KSMCL), Mahantesh Bilagi, and two others riding in the same car, died in a road accident near Jewargi taluk on Tuesday: Kalaburagi District Police.
जानकारी के मुताबिक सभी लोग रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए इनोवा कार से जा रहे थे और रास्ते में यह भीषण घटना घट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाई गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया शोक
आईएएस बिलगी के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने कई जिलों में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिलाधिकारी के रूप में ईमानदारी से अपनी सेवाएं दीं। महंतेश ने जहां भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वहां अपनी कार्यकुशलता की छाप छोड़ी।’ वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उन्हें एक कुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी जनसेवा पहल समाज के लिए प्रेरणादायी थीं और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।