फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरकीहोली मामला: कर्नाटक के गृह मंत्री बोले, हर एंगल से जांच कर रही है एसआईटी

Wed, 31 Mar 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर लगाया है सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचाने का आरोप
विज्ञापन
रमेश जारकीहोली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवरा बोम्मई ने कहा कि पूर्व मंत्री जरकीहोली से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल मामले में गठित एसआईटी हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगी। बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य सरकार पर जरकीहोली को बचाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


बासवरा बोम्मई ने बुधवार को कहा, सरकार जांच को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगी, क्योंकि एसआईटी कानून के मुताबिक काम कर रही है। एसआईटी को बाकायदा विस्तार से जांच करनी होगी। इसके लिए एक तय कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस आधार पर सवाल उठा रही है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो पूर्व मंत्री एचवाई मेती से जुड़े सेक्स स्कैंडल के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। उन्हें देखना होगा कि जब वह सत्ता में थे तो क्या किया था। हमारी सरकार कानून के मुताबिक काम कर रही है। क्योंकि अंतत: सब कुछ अदालत में साबित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें