पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है।
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए हैं।
Karnataka Home Minister Ramalinga Reddy announces Rs.10 lakh reward for any clue related to #GauriLankeshMurder.
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पढ़ें: गौरी लंकेश की मां बोलीं- हत्या से पहले घर के बाहर घूम रहे थे अनजान शख्स
बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि अगर उनका परिवार चाहेगा तो वह सीबीआई जांच करवाने पर विचार करेंगे। मामले में इसके पहले गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने कहा था कि कृपया इस घटना को विचारधारा या राजनीतिक रंग न दिया जाए और न ही इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करें।
लंकेश ने आगे कहा कि मुझे बस न्याय चाहिए। उनकी विचारधारा नक्सलियों और राइट विंग को लेकर काफी मजबूत थी। हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों के साथ जो किया वह प्रशंसनीय था। वह उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती थीं।