वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह यह घटना अदालत की जानकारी में लाई थीं। उन्होंने अदालत को बताया कि एक अर्धनग्न व्यक्ति स्क्रीन पर करीब 20 मिनट बना रहा। उस समय शायद वह स्नान कर रहा था और सुनवाई में शामिल लोगों को घूर रहा था।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने ऑनलाइन अदालती सुनवाई के दौरान बिना शर्ट आए एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। इस व्यक्ति ने श्रीधर भट नाम से लॉग-इन किया था। अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हुआ है कि वह वकील था या नहीं। यह सुनवाई ‘नौकरी के लिए सेक्स’ स्कैंडल पर हो रही थी, जिसमें एक पूर्व मंत्री को शामिल बताया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह यह घटना अदालत की जानकारी में लाई थीं। उन्होंने अदालत को बताया कि एक अर्धनग्न व्यक्ति स्क्रीन पर करीब 20 मिनट बना रहा। उस समय शायद वह स्नान कर रहा था और सुनवाई में शामिल लोगों को घूर रहा था। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही सुनवाई के दौरान ऐसी शर्मनाक स्थिति से वे कभी नहीं गुजरीं।
उन्होंने अनुचित व्यवहार के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने की अर्जी दी है। बाद में ट्वीट कर बताया कि यौन उत्पीड़न की शिकायत भी दी है, जिरह के दौरान ऐसा होना हैरानी की बात है। एक अन्य अधिवक्ता ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने वीडियो फुटेज के आधार पर इस व्यक्ति को नोटिस जारी किया है।