कर्नाटक सरकार ने राज्य में 'नम्मा कैंटीन' की जल्द ही शुरूआत करने वाली है। राज्य सरकार ने इस साल के बजट में शराब, बीयर और सख्त शराब पर वैल्यू ऐड टैक्स को हटा दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान इसकी घोषणा की।
कर्नाटक भी अब तमिलनाडु की तरह लोगों में समान भोजन केन्द्रों की सरकारी सब्सिडी श्रृंखला शुरू करने जा रहा है। तमिलनाडु में 'अम्मा कैंटीन' की तर्ज पर आधारित मॉडल अब कर्नाटक में भी 'नम्मा कैंटीन' के नाम से मशहूर होगा। यह कैंटिंग 5 रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में दोपहर का खाना उपलब्ध कराएगी।
राज्य के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 5080 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जबकि अन्ना भाग्य योजना के तहत प्रति व्यक्ति 7 किलोग्राम अनाज का वितरण किया जाएगा जो वर्तमान में 5 किलोग्राम है। गौरतलब है कि इस बार के बजट में कुल खर्च 1.86 लाख करोड़ रुपये है।