फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

Sun, 28 Apr 2024 02:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही हैं, जिनमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है। इसको लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार को पत्र लिखा था और एसआईटी बनाने की मांग की थी। यह फैसला उनके अनुरोध के जवाब में लिया गया है। 

विज्ञापन


कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना
प्रज्वल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। वह कर्नाटक के पूर्व लोकस निर्माण विभाग मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी उनके चाचा हैं। वह हासन से फिर से चुनावी मैदान में हैं। यह सीट उन्होंने पिछले आम चुनाव के दौरान जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें