फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: विवाह जैसे कार्यक्रमों में अधिक भीड़ जुटने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी

Wed, 10 Mar 2021 09:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
के सुधाकर - फोटो : social media
विज्ञापन

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विवाह और अन्य कार्यक्रमों में भीड़ न जुटे इसके लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, अंतर-राज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, होटलों और मैरिज हॉल को निर्देश दिए गए हैं कि वह संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। हमने देर रात चलने वाली पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया है क्योंकि रात के समय ज्यादा लोग निकल रहे थे। 

सुधाकर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। संक्रमण यहां न फैले इसके लिए हमने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 3500 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है और यहां जांच की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक उन पांच राज्यों में शामिल है जहां हाल के दिनों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 590 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें