केरल और महाराष्ट्र में अचानक कोरोना के मामले में वृद्धि के बाद कर्नाटक सरकार सतर्क हो गई है और बचाव हेतु नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश के तहत अगर कोई यात्री इन दो राज्यों से कर्नाटक आना चाहता है तो सबसे पहले उसे कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और यह रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर की होनी चाहिए।