फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना के नए रूप का खौफ, कर्नाटक में आज से नाइट कर्फ्यू का एलान

Wed, 23 Dec 2020 01:20 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप (स्ट्रेन) के चलते सतर्क हो गई है। इससे बचने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। कर्नाटक सरकार के निर्णय के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू आज रात से लेकर दो जनवरी तक लागू होगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि 10 बजे रात से लेकर सुबह छह बजे तक होगी। 

विज्ञापन


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा, यह (नाइट कर्फ्यू) ब्रिटेन में पाए जाने वाले कोरोना वायरस से बचने और रोकने के लिए किया गया है। हम राज्य में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं। 
 

स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या क्रिसमस का जश्न मनाने की अनुमति दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से दो जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं है। यह हर तरह के कार्यों पर लागू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें