सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी हीरोहल्ली श्रीनिवासाय डोरेस्वामी
- फोटो : एएनआई
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई नामचीन लोगों ने इस कानून का विरोध किया है। वहीं, गुरुवार को कर्नाटक में स्वतंत्रता सेनानी हीरोहल्ली श्रीनिवासाय डोरेस्वामी भी सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने बंगलूरू के टाउन हॉल के बाहर हो रहे प्रदर्शन में भाग लिया।