कर्नाटक में बुधवार को हाईवे पर हावेरी-धारवाड़ सीमा के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा कार और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर होने के चलते हुआ। लिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।
पुलिस के मुताबिक, तिम्मापुर में बेलीगट्टी गांव के पास ताड़स पुलिस स्टेशन की सीमा के पास हुबली की ओर जा रही एक एसयूवी ने नियंत्रण खोने से सड़क के डिवाइडर को लांघ हुबली से बंगलूरू की ओर आ रही एक कार से टकरा गई। कार में 11 साल के एक बच्चे समेत चार लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में मृत घोषित किया।
मृतकों की पहचान बंगलूरू के चामराजपेट के रहने वाली चंद्रम्मा (59), उनकी बेटी मीना (38), दामाद महेश कुमार सी (41) और पोते धनवीर (11) के तौर पर हुई है। बाकी के तीन मृतक दावणगेरे जिले के हरिहर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।