फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान का 94 वर्ष में निधन

Tue, 08 Jun 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • प्रो. मुमताज अली खान ने 2008 में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान अल्पसंख्यक मामलों, हज और वक्फ मंत्री के रूप में कार्य किया था।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रो. मुमताज अली खान का सोमवार को उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

विज्ञापन


प्रो. मुमताज अली खान ने 2008 में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के दौरान अल्पसंख्यक मामलों, हज और वक्फ मंत्री के रूप में कार्य किया था।

वह कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर थे। 2013 में वह एमएलसी के रूप में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने पर भाजपा के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन


खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ‘उन्होंने एक करीबी दोस्त और एक सरल व अच्छे राजनेता खो दिया है। एमएलसी, मंत्री, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सेवा उल्लेखनीय है।’ येदियुरप्पा के कई कैबिनेट सहयोगियों, राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खान की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें