फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, ये तीन बड़े चेहरे भाजपा में शामिल

Thu, 03 Nov 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पूर्व कांग्रेस नेता एसपी मुद्दहनुमेगौड़ा अभिनेता से नेता बने शशि कुमार व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल कुमार बीएच ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। 
 
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में पांच महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस को यहां बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस नेता एसपी मुद्दहनुमेगौड़ा भाजपा के साथ हो लिए हैं। वहीं अभिनेता से नेता बने शशि कुमार व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल कुमार बीएच ने भी गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन


तीनों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें, तुमकुरु से पूर्व सांसद मुद्दहनुमेगौड़ा ने सितंबर में ही  कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी थी। वहीं कन्नड़ फिल्म अभिनेता शशि कुमार भी पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। वहीं, अनिल कुमार ने जुलाई में सेवानिवृत्ति के समय अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें