फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धारमैया बोले, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनना "खरीद-फरोख्त की जीत है"

Sat, 27 Jul 2019 04:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार "संवैधानिक या नैतिक तरीके" से नहीं बनी है। सिद्धारमैया ने इसे "खरीद-फरोख्त की जीत" करार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के दफ्तर का "दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने बंगलूरू में संवाददाताओं से कहा, "येदियुरप्पा राज्यपाल के पद का दुरुपयोग करके शपथ ले रहे हैं, यह संविधान के खिलाफ हैं, हालांकि उनके पास बहुमत नहीं है।"

समीकरण की व्याख्या करते हुए, उन्होंने कहा कि तीन विधायकों की अयोग्यता के बाद विधानसभा में संख्याबल 221 थी और इसका आधा 111 होता है। हालांकि, भाजपा के पास केवल 105 हैं।
विज्ञापन


यह कहते हुए कि भाजपा को 111 विधायकों की सूची देनी है, सिद्धारमैया ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि मुंबई में कैंप कर रहे बागी विधायकों के नाम नहीं दिए जा सकते क्योंकि वे कांग्रेस और जद (एस) के थे।

सिद्धारमैया ने पूछा, "यह (भाजपा की) संवैधानिक या नैतिक रूप से गठित सरकार नहीं है। तब वे (भाजपा) बहुमत साबित कैसे करेंगे? क्या इसे संविधान के ढांचे के भीतर कोई मान्यता मिली है?" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें