फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मैसूर हवाई अड्डे पर सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Wed, 04 Sep 2019 12:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
विज्ञापन
थप्पड़ मारते हुए सिद्धरमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर एयरपोर्ट पर अपने एक सहयोगी को सरेआम थप्पड़ मार दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद से इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिद्धरमैया ने अपने सहयोगी को सरेआम थप्पड़ क्यों मारा। 
विज्ञापन


बता दें कि इस समय कर्नाटक में डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रामनगर में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक रोडवेज की बस में आग लगा दी जबकि कई बसों में तोड़फोड़ भी की। 
 


इसके बाद से पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रामनगर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें