फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Farmer Assault: किसान से जबरन वसूली की कोशिश, विरोध करने पर रॉड से किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 02 Jan 2026 05:45 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक किसान और उसके बेटे पर कथित तौर पर जबरन वसूली की कोशिश के दौरान हिंसक हमला किया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर पैसे मांगे और विरोध पर लोहे की रॉड से मारपीट की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पीड़ित बच सके।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक किसान और उसके बेटे पर कथित तौर पर जबरन वसूली की कोशिश और हिंसक हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक कथित फ्रिंज ग्रुप से जुड़े तीन लोगों ने किसान के घर में घुसकर पैसे की मांग की और विरोध करने पर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम मुल्की इलाके में हुई। आरोप है कि श्यामसुंदर शेट्टी, अक्षय पूजारी और सुविन नाम के तीन लोग केलगिनमाने निवासी किसान शम्सु साहेब के परिसर में जबरन घुस आए। तीनों ने कथित तौर पर पैसे की मांग की। किसान के बेटे साहबुद्दीन ने जब इसेका विरोध किया तो बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसा में बदल गई।

पहले की गई रेकी का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी समूह ने दिन में पहले किसान के पशुशाला की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। यहीं वे भैंसें रखी थीं, जिन्हें स्थानीय कंबाला खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार मिले थे। आरोप है कि इसी बहाने से बाद में आरोपी वाहन से पहुंचे और पिता-पुत्र को घेरकर पैसों की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल चुनाव के बाद विपक्ष में बैठेगी टीएमसी, एसआईआर पर भी दिया ये बयान

मारपीट और जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर शेट्टी ने साहबुद्दीन पर हमला किया, जबकि अक्षय पूजारी ने उसे धक्का देने की कोशिश की और बार-बार पैसे की मांग दोहराई। जब साहबुद्दीन ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो सुविन ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में साहबुद्दीन घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से बची जान
हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसी दौरान पीड़ित पिता-पुत्र किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे, जबकि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा और ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई और जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें आपराधिक धमकी, गलत तरीके से बंधक बनाना और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

अन्य वीडियो- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें