फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Karnataka Exit Poll 2023: कितने सही होते हैं एग्जिट पोल, जानें 2018 में क्या हुआ था, इस बार किसे मिलेगी सत्ता?

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 08:16 PM IST

सार

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही होते हैं? पिछली बार कर्नाटक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे? किन-किन सर्वे के नतीजे सही निकले और किनके गलत? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होते ही तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स ने एग्जिट पोल जारी कर दिए। पांच एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। दो एग्जिट पोल में दावा है कि भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर लेगी। तीन अन्य एग्जिट पोल में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही होते हैं? पिछली बार कर्नाटक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे? किन-किन सर्वे के नतीजे सही निकले और किनके गलत? आइए जानते हैं... 

 
विज्ञापन

कर्नाटक एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होते ही तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स ने एग्जिट पोल जारी कर दिए। पांच एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। दो एग्जिट पोल में दावा है कि भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर लेगी। तीन अन्य एग्जिट पोल में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 

इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही होते हैं? पिछली बार कर्नाटक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे? किन-किन सर्वे के नतीजे सही निकले और किनके गलत? आइए जानते हैं... 
 

पिछली बार क्या हुआ था? 
पिछली बार यानी 2018 में 12 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। 15 मई को नतीजे घोषित हुए थे। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। 

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके चलते छह दिन बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार का गठन किया। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बन गए।

 23 मई 2018 को कुमारस्वामी ने सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, बाद में जेडीएस और कांग्रेस के कई विधायकों ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 26 मई 2019 को बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए। 28 जुलाई 2021 को येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाए गए।  
 

एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए थे? 
2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कुल आठ एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से सात ने त्रिशंकु विधानसभा, जबकि एक ने भाजपा की जीत का दावा किया था। नतीजे काफी हद तक सही निकले। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया, टाइम्स नाउ- VMR और इंडिया टीवी-वीएमआर के अलावा सभी एजेंसियो ने भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था। 
 

एजेंसी   भाजपा   कांग्रेस जेडीएस अन्य रिपोर्ट
इंडिया टीवी-VMR 94 97 28 03 हंग
एबीवी न्यूज-सी वोटर्स   110  88 24 02 हंग
टाइम्स नाउ-VMR 87 97 35 03 हंग
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 85 111 26 00 हंग
टाइम्स नाउ-टुडे चाणक्या 120 73  26  03 भाजपा
न्यूज एक्स-सीएनएक्स 106 75 37 04 हंग
न्यूज नेशन 107 73 38 04 हंग
दिग्विजय न्यूज  105 80 33 04 हंग
                                                                              

इस बार के एग्जिट पोल में क्या दावे हुए हैं?

कर्नाटक में आज मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 65.69 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके बाद दस एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इनमें से दो के अनुसार, भाजपा फिर से बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। पांच में कांग्रेस को बहुमत के नजदीक दिखा रहे हैं। अन्य में किसी को भी पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिख रहा है। हालांकि, अन्य एजेंसियों ने भी दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, जेडीएस फिर से किंगमेकर साबित हो सकती है। कुल मिलाकर ये 2018 वाली हालत बनते दिख रही है। हालांकि, तब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और इस बार कांग्रेस आगे दिख रही है। 
 
एजेंसी भाजपा कांग्रेस जेडीएस अन्य
जी न्यूज - मैट्रिज 79-94 103-118 25-33 02-05
रिपब्लिक - पी-मारक्यू  85-100 94-108 24-32 02-06
टीवी9 भारतवर्ष - पोलस्ट्रैट  88-98 99-109 21-26 0-4
एबीपी न्यूज - सी-वोटर  83-95 100-112 21-29 02-06
न्यूज नेशन - सीजीएस 114 86 21  03
एशियानेट सुवर्णा - जन की बात  94-117 91-106 14-24 0-2
टाइम्स नाऊ - ईटीजी  78-92  106-120 20-26  02-04
इंडिया टीवी - सीएनएक्स 80-90  110-120 20-24 01-03
आजतक - एक्सिस माय इंडिया 62-80 122-140 20-25 0-3
न्यूज 24 - टुडेज चाणक्या 92 120 12 0

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next