फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा को एक और झटका, जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने लहराया परचम

Wed, 13 Jun 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
सौम्या रेड्डी, नवनिर्वाचित विधायक
विज्ञापन

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को एक और करारा झटका लगा है। जयनगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने 16 राउंड की गिनती के बाद 2,889 वोटों से जीत दर्ज की है। जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी दलों से भी हमें पूरा समर्थन मिला है। इस जीत के बाद राज्य में कांग्रेस की सीटों की संख्या 80 हो गई है। मालूम हो कि इससे पहले राज्य की राजा राजेश्वरी नगर सीट पर आए चुनावी नतीजों में कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना नायडू ने 41162 मतों से जीत दर्ज की थी। 

बता दें कि भाजपा उम्मीदवार बी एन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद यहां यहां पर 11 जून को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, जयनगर के कुल 216 पोलिंग बूथों पर 55 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इस सीट पर विजयकुमार के भाई भाजपा के बी एन प्रहलाद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला है। बता दें कि चुनाव से पहले जनता दल (एस) ने 5 जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। 

इससे पहले कांग्रेस को मिली शुरुआती बढ़त के बाद ही कर्नाटक कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 
 



उल्लेखनीय है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर 12 मई को प्रदेशभर में चुनाव कराए गए थे। चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जद(एस) गठबंधन को 38 और अन्य को दो सीटें मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें