फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में गरजे अमित शाह: 'राहुल बाबा सुन लें, कर्नाटक में BJP बहुमत की सरकार बनाएगी', गृह मंत्री ने किया दावा

Sun, 16 Apr 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपनी एक यात्रा समाप्त की है। पूरे भारत में कांग्रेसी बड़े खुश दिखाई पड़ते थे। उसके बाद उत्तर पूर्व के तीन राज्यों के चुनाव आए। राहुल बाबा ने वहां जोर शोर से प्रचार किया और तीनों राज्यों में  कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोंडा जिले के श्री नागेश मंदिर का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं आज सिर्फ और सिर्फ साउथ गोवा की सीट के लिए आया हूं। मेरे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि साउथ गोवा की सीट पर हम मोदी जी को कमल खिला कर देंगे। मैं आज यहां से खरगे जी को कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा सुन लो कर्नाटक में भी पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन

 


राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपनी एक यात्रा समाप्त की है। पूरे भारत में कांग्रेसी बड़े खुश दिखाई पड़ते थे। उसके बाद उत्तर पूर्व के तीन राज्यों के चुनाव आए। राहुल बाबा ने वहां जोर शोर से प्रचार किया और तीनों राज्यों में  कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
 


खरगे पर किया पलटवार
दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ओडिशा और तेलंगाना में लोगों का मिजाज भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने गोवा और उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों में भाजपा की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर उन पर कटाक्ष किया। शाह ने कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि छोटे राज्य देश के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। छोटे राज्यों के प्रति केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी है। वे भारत के महत्वपूर्ण अंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें