फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस में फूट आई सामने, सिद्धारमैया ने JDS को दिया डिनर, राहुल ने कहा BJP की 'बी' पार्टी

Wed, 02 May 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Siddaramaiah
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने जा रहा है। छोटी पार्टी के नेता हों या बड़ी पार्टी के नेता चुनावी बयानबाजी के बीच कुर्सी की जोड़ तोड़ में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बीजेपी को लेकर आक्रामक दिखाई दे रहे हैं वहीं वह बीजेपी के जोड़-तोड़ पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा कि कई सीटों पर बीजेपी और जेडीएस में साठ-गांठ है। उन्होंने कहा कि मैं फिर भी कह रहा हूं कि बीजेपी चाहे जितनी भी पार्टियों से हाथ मिला ले लेकिन वह हमें फिर भी हरा नहीं पाएंगे। 

वहीं दूसरी ओर जनता दल सेक्युलर के दानिश अली ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काफी विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों को रात्रिभोज पर बुलाया और हम सभी उस भोज में शामिल भी हुए लेकिन दूसरे दिन राहुल गांधी हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं पर ही हमला बोलने लगे। 
विज्ञापन

 

दानिश ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले वह हमें खाने पर बुलाते हैं और हम उसमें शामिल भी होते हैं उसके बाद वह हमें बीजेपी की 'बी' टीम कहते हैं। यह कैसी एकता है। बता दें कि कर्नाटक के 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं 15 मई को गणना होनी है। 


वहीं बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा बार-बार दोहरा रहे हैं कि बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बीजेपी जेडीएस का समर्थन लेगी लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि हम अपने बलबूते पर राज्य में बहुमत से सरकार बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी क्योंकि राज्य में बीजेपी की लहर है। यही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं जेडीएस को सिर्फ 25 सीटें ही मिल पाएंगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें