फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव परिणामः सत्ता-विरोधी बयार में हारे सिद्धारमैया के 15 मंत्री

Wed, 16 May 2018 09:13 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ चली बयार में 15 मंत्री हार गए। खुद कार्यवाहक सीएम सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट पर जद (एस) के जीटी देवगौड़ा से 36,042 मतों से पिछड़ गए। हालांकि, वह उत्तर कर्नाटक की बादामी सीट पर भाजपा के बी. श्रीरामुलु से मामूली अंतर से जीत गए।

विज्ञापन


सिद्धारमैया के करीबी एचसी महादेवप्पा को जद (एस) के एम. अश्विन कुमार ने हराया। वहीं, कांग्रेस के रामनाथ राय को भाजपा के यूआर नाइक ने बंटवाल सीट पर शिकस्त दी। होलल्कर सीट पर एच. अंजनेय को भाजपा के एम. चंद्रप्पा ने बड़े अंतर से हराया।

सेदम में भाजपा के राजकुमार पाटिल ने कांग्रेस के डॉ. शरन प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल को सात हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। देवनगिरी में कांग्रेस के एसएस मल्लिकार्जुन को भाजपा के एसए रविंद्रनाथ ने मात दी। कांग्रेस के सबसे पुराने प्रत्याशी के. थिमप्पा को भाजपा के एच. हलप्पा हरथलु ने सगारा सीट पर शिकस्त दी। 
विज्ञापन


येलबर्ग सीट पर कांग्रेस के बी. रायरेड्डी के खिलाफ भाजपा के सीएच बसप्पा ने जीत दर्ज की, जबकि हावेरी में भाजपा के एन. ओलेकर ने कांग्रेस के रुद्रप्पा लमानी को हराया। उडुपी सीट पर कांग्रेस के प्रमोद मधवराज को भाजपा के रघुपति भट ने हराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें