फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: चुनाव अधिकारियों ने डीके शिवकुमार के परिवार के हेलीकॉप्टर की जांच की, कांग्रेस नेता ने कही यह बात

Sat, 22 Apr 2023 07:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मंगलूरू।

सार

शिवकुमार की पत्नी उषा, उनका बेटा, बेटी और दामाद धर्मस्थल मंजूनाथ स्वामी मंदिर में पूजा करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गए थे। हेलीकॉप्टर जैसे ही धर्मस्थल पर उतरा चुनाव अधिकारी हेलीकॉप्टर की जांच के लिए पहुंच गए।
 
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, प्रदेश अध्यक्ष, कर्नाटक कांग्रेस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को एक निजी हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। इस हेलीकॉप्टर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का परिवार बंगलूरू से दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल की यात्रा पर गया था। इस मामले को लेकर डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी करे हम सत्ता में आएंगे। मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को सत्ता में लाने की सलाह दी है। यहां तक कि भाजपा के कुछ लोग उनेसे तंग आ चुके हैं। अब भाजपा बंटी हुई है।

विज्ञापन


शिवकुमार की पत्नी उषा, उनका बेटा, बेटी और दामाद धर्मस्थल मंजूनाथ स्वामी मंदिर में पूजा करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गए थे। हेलीकॉप्टर जैसे ही धर्मस्थल पर उतरा चुनाव अधिकारी हेलीकॉप्टर की जांच के लिए पहुंच गए।

चुनाव आयोग को बताया गया कि यह चुनाव ड्यूटी पर जाने वाला हेलीकॉप्टर नहीं है। इसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की जांच की जरूरत जानने की कोशिश की। पायलट को एक वीडियो में कहते सुना गया कि हमने पहले ही चुनाव आयोग को पत्र दे दिया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों ने कहा, हमें हेलीकॉप्टर की जांच करनी है। इसपर पायलट ने जवाब दिया, यही तो मैं कह रहा हूं कि यह चुनावी हेलीकॉप्टर नहीं है। हम पहले ही इस मामले में पत्र दे चुके हैं कि यह एक निजी चार्टर है। वैसे भी, आप जांच करे।

गौरतलब है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, क्योंकि यहां 10 मई को मतदान होना है। चुनाव अधिकारियों ने 31 मार्च को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को भी रोका था, जब वह चिक्काबल्लापुरा जिले के एक मंदिर जा रहे थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, जब से आदर्श आचार संहिता लागू हुई है, कर्नाटक में 253 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी, सोना, उपहार, शराब और ड्रग्स जब्त किए गए हैं।

सिद्धारमैया ने भाजपा पर उठाए सवाल
कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मैसूरु में कहा कि वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का क्या योगदान है? लोग समझ गए हैं कि जो भी विकास हुआ है, वह मेरे और मेरे बेटे के कारण हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें