फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस ने जेडीएस उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग को दी शिकायत, कहा- मतदाताओं को डरा-धमका रहे

Tue, 11 Apr 2023 12:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ ने चुनाव आयोग के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के जेडीएस उम्मीदवार वी नारायण स्वामी पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का आधिकारिक बिगुल बज चुका है। प्रदेश में बीजेपी के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती है, तो वहीं कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव का एलान होते ही क्षेत्रों के नेता और समर्थक भी अलर्ट हो गए हैं। ऐसे में वोट पाने के लिए उम्मीदवार अपनी ताकत का भी जोर आजमा रहे हैं। 

असल में, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ ने चुनाव आयोग के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के जेडीएस उम्मीदवार वी नारायण स्वामी पर आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि नारायण स्वामी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को डरा धमका रहे हैं। साथ ही उनके मतदाता कार्ड भी इकट्ठे कर रहे हैं। 

चुनाव संबंधी जब्ती रविवार को 100 करोड़ रुपये पहुंची

गौरतलब है, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारी में लगी हैं। कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग के अधिकारी ने भी बड़ी जानकारी दी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, राज्य में नकदी समेत चुनाव संबंधी जब्ती रविवार को 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंची थी। गौरतलब है कि 29 मार्च से राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से 99.18 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

ये सामान हुए जब्त

आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के केवल 10 दिनों में, 36.8 करोड़ रुपये नकद, 15.46 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं, 30 करोड़ रुपये की 5.2 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ रुपये का सोना और 2.5 करोड़ रुपये के चांदी के गहने जब्त किए गए हैं।

10 मई को होना है मतदान

रविवार को निगरानी दल ने यादगीर जिले में 34 लाख रुपये नकद और बंगलूरू ग्रामीण जिले के नेलमंगला निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख रुपये के 56 टेलीविजन सेट जब्त किए थे। आबकारी विभाग ने 1.62 करोड़ रुपये की 54,282 लीटर शराब जब्त की थी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें