फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया बोले- 'अपना वीकेंड मनाएं, एक्जिट पोल दो दिन का एंटरटेनमेंट है'

Sun, 13 May 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव
विज्ञापन

कर्नाटक में 12 मई यानि शनिवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं। राज्य में बड़ी संख्या में मतदान हुए हैं। 70 प्रतिशत लोगों ने घरों से बाहर निकलकर लगभग 2600 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन का बटन दबा कर दिया है। इस चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। जिससे कि पता चल जाएगा कि राज्य की जनता ने किसे नकारा है और किसे सत्ता पर काबिज होने का मौका दिया है।

विज्ञापन


राज्य में मुख्य जंग कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के बीच है। जहां कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने के सपने देख रही है वहीं भाजपा और जेडीएस को उम्मीद है कि उनकी पार्टी ही सरकार बनाएगी। चुनाव के दूसरे दिन भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'भाजपा 125-130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी और जेडीएस 24-25 से आगे नहीं बढ़ पाएगी। राज्य में धीमी और मजबूत भाजपा की लहर है और लोगों में सिद्धारमैया और कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है।' 

येदियुरप्पा ने आगे कहा, 'पीएम मोदी मेरे और अमित शाह के संपर्क में हैं। हर किसी को विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होंगे। हम अपनी सरकार बनाने के लिए 100 प्रतिशत सुनिश्चित हैं।' वहीं जनता दल सेक्युलर के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा ने कहा, 'मैं इस समय कुछ भी स्वीकार या खारिज करने के लिए तैयार नहीं हूं। मतदान की गिनती (15 मई) का इंतजार कीजिए। हमें सच्चाई का पता चल जाएगा। इसके अलावा वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि वह एक बार फिर सत्ता की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। वर्ष 2013 में 71.4 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जद-एस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। चुनाव में 2600 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर लोगों का खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद भी लोगों की लंबी लाइन देखी गई।

सिद्धारमैया ने कहा, 'आज ही के दिन 13 मई को मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने पांच साल पूरे होने के बाद आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझमें वादों की पूर्ती का अहसास होता है। बहुत सारी चीजें करनी हैं और बहुत कुछ हो चुकी हैं। सभी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एक्जिट पोल से परेशान मत होइए और अपने वीकेंड का आनंद लें। यह एक्जिट पोल दो दिन का एंटरटेनमेंट हैं।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें