भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा था कि सीटी रवि ने चिक्कमगलुरु में बहुत अच्छा काम किया है। मैंने उनके अगले मुख्यमंत्री होने के बारे में कुछ नहीं कहा। मेरे पास ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीटी रवि में राज्य का मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को सीएम पद का दावेदार बताने पर सियासत तेज होने के बाद पार्टी नेता केएस ईश्वरप्पा ने सफाई दी है। राज्य के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस संबंध में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि सीटी रवि अच्छे नेता हैं, लेकिन सीएम घोषित करने का फैसला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा कि उनके पास पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
बता दें, कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी के बीच वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा था कि सीटी रवि राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की सभी काबिलियत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीटी रवि एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने चिक्कमगलुरु में बहुत अच्छा काम किया है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास यह सब कहने की कोई शक्ति नहीं है, लेकिन वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मैं जनता से उन्हें वोट देने की अपील करता हूं।