कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी होगा। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एआईसीसी प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने भाजपा को डूबता जहाज कह दिया। उन्होंने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी की ध्रुवीकरण की राजनीति इस बार चुनाव में काम नहीं आएगी।
विज्ञापन
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सपरा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार शक्ति के क्षेत्र में किए अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा- "भाजपा इस राज्य में एक डूबता जहाज जैसा है। जनता को बदलाव चाहिए और वे इस बार कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक के सभी मुख्य क्षत्रों में अनिर्धारित बिजली कटौती जारी है। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि सरकार 'सौभाग्य' योजना के तहत हर घर को बिजली कनेक्शन और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल क्यों रही?
विज्ञापन
उन्होंने जवाब दिया- "2013 से लेकर 2018 तक कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कर्नाटक में बिजली की स्थापित क्षमता में 97 फीसदी की वृद्धि हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद से यहां केवल नौ प्रतिशत की ही प्रगति हुई है।"
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी होगा। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं जेडीएस भी एक अहम खिड़ी के तौर पर चुनावी मैदान में मौजूद है।