फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री का रोडशो, 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेंगे पीएम मोदी

Fri, 05 May 2023 09:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि जनता ने कहा है कि अगर पूरे दिन रोड शो किया जाता है, तो इससे समस्या होगी। इसलिए हमने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। इसे दो दिनों में करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दरअसल, 36.6 किलोमीटर के रोड शो कार्यक्रम में बदलाव करते हुए भाजपा ने उसे दो दिनों में बोट दिया है। ताजा कार्यक्रम के मुताबिक अब वह शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। इससे पहले इसे एक दिन में पूरा किया जाना था, लेकिन बेंगलुरु के लोगों को आने वाली परेशानियों को देखते हुए इसे बदलने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि जनता ने कहा है कि अगर पूरे दिन रोड शो किया जाता है, तो इससे समस्या होगी। इसलिए हमने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। इसे दो दिनों में करने का फैसला किया है। छह और सात मई को रोड शो शहर के कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 से होकर गुजरेगा। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को यातायात प्रभावित रहेगा। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ओल्ड एयरपोर्ट रोड, कैंब्रिज लेआउट रोड, 100 फीट रोड, एएससी सेंटर, ट्रिनिटी सर्कल आदि पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी योजना इसी हिसाब से बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें