फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: इतने आपराधिक और करोड़पति उम्मीदवार हैं मैदान में

Thu, 10 May 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव में आपराधिक और करोड़पति उम्मीदवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कर्नाटक में 12 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हम आपको उन करोड़पति प्रत्याशियों और आपराधिक मामलों में आरोपी प्रत्याशियों के बारे में बता रहे हैं। यह रिपोर्ट चुनावों पर नजर रखनेवाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। यह निष्कर्ष कर्नाटक 2018 विधानसभा चुनावों में 2,655 उम्मीदवारों में से 2,560 के स्वघोषित शपथ पत्रों के विश्लेषण पर आधारित है। 
विज्ञापन


आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी 

आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी - 391 (15 फीसदी) 

गंभीर आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी - 254 (10 फीसदी) 

अगर पार्टीवार आपराधिक मामलों के आरोपी प्रत्याशियों के बारे में बात की जाए तो करीब हर पार्टी में ऐसे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
पार्टी आपराधिक मामले गंभीर आपराधिक मामले
सीपीआई 50 50
एआईएडीएमके 50 0
बीजेपी 37 26
सीपीआई (एम) 37 26
बीएसपी 28 17
कांग्रेस (आई) 27 15
जेडी(एस) 21 15
जेडी(यू) 20 15
आप 19 4
एसपी 13 4
एआईडब्ल्यूईपी 12 9
आईएनडी 10 6

(सभी आंकड़े प्रतिशत में)


बता दें कि इनमें से 4 उम्मीवार हत्या के आरोपी हैं। 25 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास के मामले चल रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में आरोपी 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र 

कर्नाटक में 25 फीसदी चुनावी क्षेत्र यानी 56 निर्वाचन क्षेत्र रेड अलर्ट की श्रेणी में आता है। यानी इन निर्वाचन क्षेत्रों में तीन उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामलें दर्ज हैं। 

करोड़पति उम्मीदवार 

कर्नाटक विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं 35 फीसदी उम्मीदवार यानी 883 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनकी औसत  संपत्ती 7.54 करोड़ रुपये है। 

पार्टीवार करोड़पति उम्मीदवार 

बीजेपी ने 208 प्रत्याशियों को चुनावी टिकट दिया जो करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं। उसके 207 प्रत्याशी करोड़पति हैं। जेडी(एस) के 154 उम्मीवार करोड़पति हैं। आप के 9 और एआईडब्ल्यूईपी के 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं। 

तीन सबसे धनी उम्मीदवार

ऐसे तो कर्नाटक में चुनावी मैदान में उतरे 883 प्रत्याशी करोड़पति हैं। यानी उनकी संपत्ति कम से कम एक करोड़ रुपये है। लेकिन सबसे धनी तीन उम्मीदवार कांग्रेस से हैं। 
विज्ञापन


गोविंदराजनगर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रियकृष्ण की कुल संपत्ति 1,020 करोड़ रुपये है। 

होसकोट से कांग्रेस प्रत्याशी एन नागराजु (एमटीबी) की कुल संपत्ति 1,015 करोड़ रुपये है।

कनकपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें