फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी और पीएम मोदी का लिंगायत कनेक्शन

Sat, 12 May 2018 10:20 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शाम तक मतदान खत्म होगा और इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिन की नेपाल यात्रा पूरी करके दिल्ली लौट आएंगे। प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने तक 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक की भावी सरकार का भविष्य ईवीएम में लॉक हो चुका होगा, लेकिन इससे पहले वह मुक्तिनाथ धाम में भगवान विष्णु और पशुपतिनाथ मंदिर में जाकर शिव जी की आराधना करेंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक हलके में इसका कनेक्शन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्र दोनों का कनेक्शन हिन्दुत्व पर संदेश के साथ-साथ कर्नाटक के लिंगायतों को मनाने से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

राहुल गांधी और कैलाश मानसरोवर यात्रा 

राहुल गांधी तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान खुद को शिवभक्त होने का संदेश दे चुके हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान वह शिवालयों में गए। दर्शन, पूजन किए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के अपने चरम पर आ जाने के बाद राहुल ने खुद के कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा जताई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह कैलाश मानसरोवर जाने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद 15 दिन की छुट्टी लेकर कैलाश मानसरोवर जाना चाहते हैं। इतना ही नहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने शिवालयों, मंदिरों, मठों को पूजना उनका आशीर्वाद लेना जारी रखा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले ही वीरशैव लिंगायतों को अलग अल्पसंख्यक धर्म का दर्जा देकर इसकी पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। 

प्रधानमंत्री मोदी : पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ 

प्रधानमंत्री मोदी भी शिवभक्त हैं। बनारस जाते हैं तो बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। कर्नाटक में स्वर लहरी का उनकी मौजूदगी में पाठ काफी प्रभावी था। पूर्जा-अर्चना करने के मामले में वह भी पीछे नहीं रहते। लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी नेपाल यात्रा को भी अंतिम रूप दिया। वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो पटना के रास्ते से जनकपुर गए।

राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान श्रीराम के साथ माता सीता का महत्व बताया। प्रधानमंत्री यहीं नहीं रुके। वह पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने गए। अपनी पहली नेपाल यात्रा में भी प्रधानमंत्री पशुपति नाथ गए थे। पशुपतिनाथ के अलावा मुक्तिनाथ के भी दर्शन किए। कर्नाटक के लिंगायत भी पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ में आस्था रखते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें