फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने कर चोरी मामले में कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ किया मामला दर्ज

Tue, 18 Sep 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DK Shivkumar
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कथित कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शिवकुमार, नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में कर्मचारी हनुमनथैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मामले में इस वर्ष की शुरुआत में आयकर विभाग ने बंगलूरू की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। यह मामला उसी आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए एजेंसी उन्हें जल्द ही समन भेज सकती है। आयकर विभाग ने शिवकुमार और उनके सहयोगी एसके शर्मा पर तीन अन्य लोगों की मदद से आय से अधिक धन नियमित तौर पर हवाला माध्यमों के जरिए लाने - ले जाने का आरोप लगाया है।

अन्य आरोपी- सचिन नारायण, अंजनेय हनुमनथैया और एन राजेंद्र हैं। आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि सभी पांचों आरोपियों ने कर चोरी की साजिश रची।

विभाग ने कहा कि बीते अगस्त में नयी दिल्ली और बंगलूरू में छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ रूपए की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जिसका शिवकुमार से सीधा संबंध है।
विज्ञापन


(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें