फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: डिप्टी सीएम करजोल का अजीबोगरीब बयान- अच्छी सड़कों के कारण होती हैं बड़ी दुर्घटनाएं

Thu, 12 Sep 2019 12:06 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोविंद करजोल - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए ट्रैफिक नियमों पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कों को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने कहा कि अच्छी सड़कें होने के कारण बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, जहां लोग 120 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं राजमार्गों पर होती हैं। मैं उच्च जुर्माना लगाने का समर्थन नहीं करता। हम कैबिनेट मीटिंग के दौरान जुर्माने में संशोधन पर फैसला लेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुजरात की तर्ज पर कर्नाटक में भी जुर्माने की राशि को कम करने का आदेश दिया है।
 

 

संशोधित ट्रैफिक कानून पर गडकरी भी पड़े नरम

विज्ञापन

राज्यों उठ रहे असंतोष की आवाज के बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सुर में भी नरमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना अकेले केंद्र की जिम्मेदारी नहीं है। मुख्यमंत्री चाहें तो अपने राज्यों में जुर्माने की राशि को घटा सकते हैं लेकिन उन्हें इसके नतीजों की भी जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन


गड़करी ने कहा कि भारी जुर्माने का मकसद लोगों की जिंदगी बचाना है। जुर्माना लोगों की जान से ज्यादा कीमती नहीं है। सरकार ने सबसे सलाह और संसद में चर्चा करके इस कानून को लागू किया था। हादसों को कम करने की जिम्मेदारी राज्य और केंद्र दोनों की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें