फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों के लिए खुशखबरी, अब जन्मदिन और सालगिरह पर मिलेगी अनिवार्य छुट्टी, इस राज्य में जारी हुआ आदेश

Thu, 29 Jan 2026 03:49 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर अनिवार्य रूप से छुट्टी दी जाएगी। इस फैसले का मकसद पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखना है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka Police: पुलिस की नौकरी में काम के घंटे तय नहीं होते और उन्हें अक्सर परिवार से दूर रहना पड़ता है। इस वजह से वे कई बार अपने परिवार के खास मौकों पर भी शामिल नहीं हो पाते। इसी समस्या को समझते हुए कर्नाटक पुलिस विभाग ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। अब राज्य के पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर अनिवार्य रूप से छुट्टी मिलेगी। इस फैसले का मकसद पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाना है।
विज्ञापन

 

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में सभी यूनिट के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह के अवसर पर छुट्टी मांगता है, तो उसे छुट्टी जरूर दी जाए।

छुट्टी देने के पीछे क्या है मकसद?
सर्कुलर में बताया गया है कि इन खास दिनों पर छुट्टी लेने से अधिकारियों और कर्मचारियों को भावनात्मक रूप से मजबूती मिलती है। वे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाते हैं, जिससे काम और निजी जीवन में संतुलन बना रहता है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल काफी बढ़ता है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि इस कदम से पुलिसकर्मियों का तनाव कम होगा और काम के प्रति संतुष्टि भी बढ़ेगी। साथ में उनकी काम करने की दक्षता में भी बढ़ोतरी होगी। इस पहल से पुलिस बल में बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्कुलर में साफ कहा गया है कि सभी यूनिट के अधिकारी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि हर पुलिसकर्मी को इन खास मौकों पर छुट्टी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें