फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: नेतृत्व विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- 2026 में CM बनने की अपनी संभावना पर करेंगे बात

Tue, 30 Dec 2025 07:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

 D K Shivakumar: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने पर 2026 में बोलेंगे और भरोसा जताया कि कांग्रेस सरकार साढ़े सात साल सत्ता में रहेगी। उनका यह बयान हालिया नेतृत्व विवाद को लेकर जारी अटकलों के बीच आया है। 
विज्ञापन
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगाते हुए साफ किया है कि इस विषय पर वह वर्ष 2026 में बात करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस न सिर्फ मौजूदा कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि 2028 के विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता में लौटेगी और राज्य में कुल मिलाकर 7.5 साल तक कांग्रेस सरकार चलेगी।

विज्ञापन


शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अपने नए साल के संकल्प के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, मेरा संकल्प आप सभी को खुश रखना है। राज्य की जनता को खुश रखना है। राज्य को नई सोच के साथ एक समृद्ध प्रशासन देना है। इस साल अच्छी बारिश और फसल हुई है और हम नए साल में भी यही चाहते हैं।

मैं 2026 में बोलूंगा-डीके शिवकुमार
जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 में राज्य सरकार उनके नेतृत्व में काम करेगी तो उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रशासन जारी रहेगा, यह अगले साढ़े सात वर्षों तक सत्ता में रहेगा (वर्तमान सरकार के ढाई वर्ष और 2028 के विधानसभा चुनावों के बाद नयी सरकार का कार्यकाल)। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कि क्या नववर्ष में डीके शिवकुमार के नेतृत्व की उम्मीद की जा सकती है, उन्होंने कहा, मैं 2026 में बोलूंगा।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के उस बयान पर  उपमुख्यमंत्री ने कहा, इकबाल हुसैन को ध्यान में मत लीजिए। जब याद दिलाया गया कि वह उनकी ही पार्टी के विधायक हैं, तो शिवकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, शायद अपने क्षेत्र के लोगों के डर से ऐसी बातें कर रहे होंगे। बता दें कि इकबाल ने दावा किया था, नए साल में 200 प्रतिशत संभावना है कि शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दमदार ट्रायल: 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में भी नहीं छलका पानी; जल्द दिखेगी पटरी पर
विज्ञापन


इस दौरान शिवकुमार ने केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। मैंने कहा था कि हम कर्नाटक के प्रशासन में केरल सरकार का दखल नहीं चाहते, न कि केरल के लोगों का। लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वह केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए वहां जाएंगे। वहां के लोग मुझे पसंद करते हैं। हमें भरोसा है कि केरल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोग कर्नाटक से प्यार करते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा को भ्रम फैलाने की राजनीति से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें