कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी घट जाती हैं जो हमें हैरत में डाल देती हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है। यहां एक बंदर सवारियों से भरी बस को चलाते हुए देखा गया है।
इस घटना के संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे एक ड्राइवर ने बंदर को बस की स्टीयरिंग थमा दी। यह वीडियो तेजी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें बस ड्राइवर की लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
वीडियो-
हालांकि, ड्राइवर को सवारियों की जान की चिंता किये बिना कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बस की स्टीयरिंग एक बंदर के हाथ में थमा देने के लिए दंडित भी किया गया है। ड्राइवर की लावरवाही की वजह से राज्य परिवाहन प्रशासन ने उसे तत्काल प्रभाव से निलबंति कर दिया गया है।