कर्नाटक के सीमा शुल्क विभाग ने 1.2 करोड़ रुपये कीमत की नशीली गोलियां जब्त की हैं। इन गोलियों को एक फूट मसाजर के अंदर छिपाकर लाया गया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह पार्सल विदेश डाक कार्यालय से जब्त किया था। ये गोलियां नारकोटिक्स एंड ड्रग्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। पार्सल में कुल 2.345 किलो गोलियां थीं जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है।