ऑडियो मामला
ऑडियो क्लिप को लेकर का बयान आया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने जदएस विधायक नगनगौड़ा के बेटे शरणगौड़ा से देवदुर्ग के इंस्पेक्शन बंगले में मुलाकात की थी। येदियुरप्पा का आरोप है कि विधायक के बेटे ने मुख्यमंत्री की सलाह पर उनसे मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'उसने (शरणगौड़ा) बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और अपनी सुविधा अनुसार ऑडियो क्लिप को काटा गया है। जिससे कि एक बातचीत का एक बड़ा हिस्सा गायब है। एचडी कुमारस्वामी ने साजिश के तहत शरणगौड़ा को इंस्पेक्शन बंगले पर भेजा था।'
येदियुरप्पा ने आगे कहा, 'कुमारस्वामी राजनीति में एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों को फंसाने का नया ट्रेंड शुरू किया है। यह सच है कि मैंने शरणगौड़ा से बातचीत की है लेकिन सबकुछ सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री षड्यंत्र की राजनीति में लिप्त हैं। विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार एक ईमानदार शख्स हैं। मैंने उन्हें कुछ भी ऑफर नहीं किया है। कुमारस्वामी ने जो प्रेस कांफ्रेस में कहा वह सच से काफी दूर है।'