भाजपा विधायकों ने रातभर विधानसभा में धरना देने का फैसला किया है। विधायकों की मांग है कि स्पीकर राज्यपाल के पत्र का जवाब दें और सदन में बहुमत परीक्षण करवाएं।
05:34 PM, 18-Jul-2019
कांग्रेस विधायक एचके पाटिल ने कहा- संविधान के मुताबिक राज्यपाल को सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मैं उनसे ऐसा न करने का निवेदन करता हूं।
कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में कहा- अगर रात के 12 भी बज जाए तो विश्वासमत पर वोटिंग आज ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
05:22 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक के राज्यपाल ने स्पीकर से कहा कि आज ही विश्वासमत पर वोटिंग कराई जाए।
04:41 PM, 18-Jul-2019
भाजपा नेता जगदीश शेट्टार: सीएम ने आज विश्वासमत रखा लेकिन जब इस पर बहस शुरू हुई तो सिद्धारमैया, कृष्णा बाइर गौड़ा और एचके पाटिल ने दूसरे मुद्दे उठाने शुरू कर दिए। हमने राज्सपाल से मांग की है कि स्पीकर को बहस जारी रखने का निर्देश दें।
04:04 PM, 18-Jul-2019
सदन 30 मिनट के लिए स्थगित
03:53 PM, 18-Jul-2019
स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कर्नाटक के गृह मंत्री से कहा- कृपया श्रीमंत पाटिल (कांग्रेस विधायक) के परिजनों से तुरंत मुलाकात करें। कल तक मुझे रिपोर्ट दें। यह स्वभाविक नहीं लग रहा है। अगर गृह मंत्री सुरक्षा देने में नाकाम रहते हैं तो मैं डीजीपी से बात करूंगा।
03:50 PM, 18-Jul-2019
सदन में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से चर्चा करते नजर आए सीएम एचडी कुमारस्वामी।
03:37 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक विधानसौधा में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा- 8 विधायक एक साथ थे, उनमें से एक (श्रीमंत पाटिल) अब स्ट्रेचर पर दिख रहे हैं, ये लोग कहां हैं? मैं स्पीकर से अनुरोध करता हूं कि वह हमारे विधायकों की सुरक्षा करें।
03:13 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक के मंत्री और एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना नंगे पांव ही विधानसौधा पहुंचे।
02:01 PM, 18-Jul-2019
विधान सौधा में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के साथ बात करते भाजपा विधायक बी श्रीमालू।
02:00 PM, 18-Jul-2019
विधान सौधा में सिद्धारमैया ने विधान सौधा में कहा, 'जब तक हमें उच्चतम न्यायालय के पिछले आदेश पर स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता तब तक इस सत्र में विश्वास मत नहीं कराया जा सकता। यह संविधान के खिलाफ है। यदि व्हिप लागू होती है और वे (बागी विधायक) अदालत के आदेश के कारण सदन में नहीं आते हैं तो यह गठबंधन सरकार के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।'
01:44 PM, 18-Jul-2019
डीके शिवकुमार ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्होंने (बीएस येदियुरप्पा) ने राष्ट्र को गुराह किया है। उन्होंने अदालत को गुमराह किया है।'
12:58 PM, 18-Jul-2019
विश्वास मत पर चर्चा के दौरान स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, 'यह सदन उच्चतम न्यायालय का सर्वोच्च सम्मान में रखता है। मैं कांग्रेस के नेताओं को साफ कर देना चाहता हूं कि जो भी घटनाक्रम चल रहा है उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है और न ही मैं इसमें शामिल होना चाहता हूं। यदि आप उच्चतम न्यायालय जाना चाहते हैं तो आपको पास ऐसा करने की स्वतंत्रता है। यदि कोई सदस्य सदन में उपस्थित नहीं होना चाहता को उसकी हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी। उस सदस्य को उस दिन का मानदेय और लाभ नहीं मिलेंगे।'
12:37 PM, 18-Jul-2019
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान कहा, मेरा और मेरे मंत्रियों का आत्मसम्मान है। मैं कुछ सफाई देना चाहता हूं। इस सरकार को अस्थिर करने के लिए कौन जिम्मेदार है?
12:04 PM, 18-Jul-2019
कर्नाटक कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल जो कांग्रेस के अन्य विधायकों के साथ बंगलूरू के प्रकृति रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, वह कल देर रात को मुंबई पहुंचे हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
11:38 AM, 18-Jul-2019
विश्वास प्रस्ताव के दौरान बसपा विधायक एन महेश सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।
11:32 AM, 18-Jul-2019
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने विधान सौधा मे कहा, 'मैं यहां सिर्फ इसलिए नहीं आया हूं क्योंकि इस पर सवाल है कि मैं गठबंधन सरकार चला सकता हूं या नहीं। घटनाओं से पता चला है कि कुछ विधायकों ने अध्यक्ष की भूमिका को खतरे में डालने का काम किया है।' मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसपर की चर्चा के बाद वोटिंग होगी।
11:15 AM, 18-Jul-2019
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा विधानसभा पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें 100 फीसदी जीत का भरोसा है। उनके पास 100 से कम विधायक हैं, जबकि हमारे पास 105। उनका विश्वास मत का प्रस्ताव गिर जाएगा।
11:14 AM, 18-Jul-2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विधानसभा पहुंचे। सभी भाजपा, जेडीएस और कांग्रेस विधायक भी इस वक्त विधानसभा में हैं।
11:05 AM, 18-Jul-2019
कर्नाटक: रातभर के लिए धरने पर बैठे भाजपा विधायक, राज्यपाल बोले- कल 1.30 बजे तक बहुमत साबित करें सीएम
कर्नाटक में पिछले काफी दिनों से जारी सियासी उठापटक आज अंजाम तक पहुंच सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 15 विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेस कुमार से सदन में बहुमत सिद्ध करने की अनुमति मांगी थी। माना जा रहा है कि वह आज सदन में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवा सकते हैं। वहीं विधान सौधा में तीनों पार्टियां के विधायक पहुंच गए हैं। कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों को सरकार के पक्ष में वोट करने को मजबूर करने के लिए पार्टी ने व्हिप जारी किया था लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार उनपर व्हिप लागू नहीं होगा। इसलिए संभावना है कि कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में होने के कारण गिर सकती है।