कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा देने की घोषणा के बाद से राज्य में नया मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह कर्नाटक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए जा सकते हैं।