फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में नाटक जारी, कांग्रेस के चार बागी विधायकों का भाजपा में जाना तय

Sun, 20 Jan 2019 11:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक का सियासी नाटक अभी खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को भी यह ड्रामा जारी रहा क्योंकि कांग्रेस के चार विधायक जो शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक (सीएलपी) से नदारद थे उन्होंने कहा कि उनका भाजपा में जाना लगभग तय है। कांग्रेस अपने विधायकों- रमेश जरकीहोली और महेश कुमारटल्ली के खिलाफ दल-बदल कानून के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। जिससे कि यह चुने गए विधायक अयोग्य हो जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ऐसे परिस्थिजन्य सबूत मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि दोनों ने पार्टी के आदेश को खारिज करते हुए बैठक में हिस्सा नहीं लिया। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे दूसरे विधायक- उमेश जाधव और बी नागेंद्र पर पार्टी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। हालांकि जाधव अब भी भाजपा में जा सकते हैं क्योंकि भगवा पार्टी ने उनकी पहचान कलबुर्गी सीट से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर की है। उन्हें कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा। 

जाधव ने तकीनीकी आधार पर सीएलपी बैठक में शामिल न होने पाने में अपनी असमर्थता जताई थी। सियासी ड्रामे का अंत होता न दिखाई देने पर डीके शिवकुमार का कहना है कि वह पार्टी के हित में खुद और अन्य वरिष्ठ नेता गठबंधन सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस विकल्प को लेकर वरिष्ठ नेताओं से बात की है ताकि इससे बागियों की नाराजगी को दूर किया जा सके। इसी बीच भाजपा के सभी विधायक एक हफ्ते गुरुग्राम के पांच सितारा होटल में एक हफ्ता बिताने के बाद वापस राज्य पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को डीके शिवकुमार ने विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हुई लड़ाई की रिपोर्ट्स पर कहा, 'उनके बीच कोई लड़ाई नहीं है। आपने देखा कि वह सभी साथ आए और साथ गए थे। यह फर्जी खबर है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो सीएलपी बैठक में नहीं पहुंचे वह भी कांग्रेस में आ जाएंगे।'

शिवकुमार से जब पूछा गया कि ऐसी रिपोर्ट है कि कांग्रेस विधायक ने 2019 मर्सिडीज बेंच कार सिद्धारमैया को तोहफे में दी है। इसपर उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई उपहार या कुछ नहीं है। हम कभी-कभार अपने दोस्तों के वाहन को यात्रा के लिए ले लेते हैं। ऐसा कोई मामला नहीं है। क्या ऐसा कोई रिकॉर्ड है कि उन्हें कोई तोहफा या कुछ और मिला है? नहीं कोई रिकॉर्ड नहीं है।'

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश की लड़ाई वाली रिपोर्ट्स को लेकर कहा, 'मैंने यह केवल मीडिया के जरिए देखी है। मैं कल वहां रात के आठ बजे तक था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है लेकिन एक बार मुझे पता चल जाए तो मैं आपको निश्चित तौर पर बताउंगा।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें