फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कोरोना पॉजिटिव सिद्धारमैया के लिए चादरपोशी करने पहुंचे समर्थक, जाम में फंसी एंबुलेंस

Thu, 06 Aug 2020 03:31 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
बंगलूरू में सिद्धारमैया के लिए चादरपोशी करने पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए उनके समर्थकों ने गुरुवार को बंगलूरू में चादरपोशी की। लेकिन इस चादरपोशी के दौरान स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल, सिद्धारमैया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी के नेता बीजे जमीर अहमद खान और उनके समर्थक गुरुवार को बंगलूरू में एक दरगाह पर 'चादरपोशी' करने निकले। चादरपोशी के लिए पहुंचने के दौरान उनके काफिले की आवाजाही के चलते ट्रैफिक को रोक दिया गया। इस जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।

एक एंबुलेंस के ड्राइवर राजू ने कहा कि 'मैं एक रोगी को लाने जा रहा हूं, जितनी जल्दी हो सके रोगी को अस्पताल ले जाना होगा। यह उस तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है, दूसरा रास्ता काफी लंबा है।'


 

 


बता दें कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

 

सिद्धारमैया ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी लोग खुद को क्वारंटीन कर लें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें