फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: '136 का सपोर्ट', 80-90 विधायकों के समर्थन के दावे के बीच बोले डीके शिवकुमार; सियासी हलचल तेज

Tue, 10 Feb 2026 10:35 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (कर्नाटक)

सार

Karnataka Congress: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली दौरे पर हैं।  इस बीच कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 80 से 90 विधायकों ने हाई कमान से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद का मौका देने का अनुरोध किया है। वहीं इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम की भी प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस में कलह जारी है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में जारी अंतर्कलह दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने अपने पिता सिद्धारमैया को लेकर कहा था कि वो पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सीएम बदलने का मुद्दा अब खत्म हो गया है। इस बीच अब कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी के 80 से 90 विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का नाम हाई कमान को दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा, 'हमने यह मामला हाई कमान पर छोड़ दिया है। 80-90 विधायकों ने शीर्ष नेतृत्व से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए मौका देने का अनुरोध किया है। हम एक अनुशासित पार्टी हैं और हमें शालीनता से व्यवहार करना होगा। हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलकर आलाकमान को शर्मिंदा कर रहे हैं। हर पिता अपने बेटे से प्यार करता है, और बेटा अपने पिता से, लेकिन राजनीति में हमें अनुशासन से काम लेना होता है। इस तरह के बयानों से दूसरों को उकसाना नहीं चाहिए।'

डीके शिवकुमार के खुले समर्थन में हुसैन
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी के मन में यही इच्छा है कि डीके शिवकुमार को मौका दिया जाए। हर कोई यही चाहता है, लेकिन हमें बयानबाजी से कोई भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए, इसीलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बात कर रहे हैं। मैं खुले दिल से, जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा है यही मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका दिया जाए। वहीं कांग्रेस एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली ने भी कहा कि मेरी इच्छा है कि डीके शिवकुमार इस कार्यकाल में जल्द ही मुख्यमंत्री बनें।
विज्ञापन


मेरे पास 136 का आंकड़ा, बोले शिवकुमार
इधर, दिल्ली पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम शिवकुमार ने अपने समर्थक विधायकों के आंकड़े मीडिया को बता दिए। उनके दिल्ली पहुंचने पर जब मीडिया ने कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के 80 से 90 विधायकों के समर्थन के दावे पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे पास 136 का आंकड़ा है। ऐसे में डिप्टी सीएम के बयान से सियासी हलचल तेज होना लाजमी है।  


दिल्ली में आलाकमान संग बैठक करेंगे शिवकुमार
पिछले हफ्ते यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि कांग्रेस हाई कमान ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहने की हरी झंडी दे दी है। वहीं यतींद्र के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि ऐसे बयान पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह बयान 

ये भी पढ़ें: Karnataka: बंगलूरू मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर रोक, शिवकुमार बोले- फैसला राज्य सरकार का, केंद्र की भूमिका नहीं
विज्ञापन


Karnataka Politics: 'कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम', सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल

'मैं और सीएम सिद्धारमैया जानते हैं कि हमने क्या बात की'



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें