फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, 25 साल से कांग्रेस के सदस्य रहे बृजेश कल्प्पा ने छोड़ी पार्टी 

Wed, 01 Jun 2022 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

बृजेश कलप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने कहा, वह खुद में उत्साह की कमी पा रहे हैं। उनका प्रदर्शन भी सही नहीं रहा है। इसी के चलते वह पार्टी की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बृजेश कलप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह 25 साल से कांग्रेस में थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि वह खुद में उत्साह की कमी पा रहे हैं। उनका खुद का प्रदर्शन भी सही नहीं रहा है। इसी के चलते वह पार्टी की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। कलप्पा ने अपना इस्तीफा 30 मई को सौंपा था। 

विज्ञापन


उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में धन्यवाद भी दिया। कहा, पार्टी ने उन्हें नए अवसर दिए। इसमें मंत्री पद के साथ कर्नाटक सरकार के कानूनी सलाहकार के रूप में उनकी नियुक्ति शामिल है। उन्होंने कहा, 2014 और 2019 की हार के बाद पार्टी के लिए सबसे बुरे समय में भी, मैंने कभी भी ऊर्जा और उत्साह में कमी महसूस नहीं की है। लेकिन, हाल के दिनों में मेरा अपना प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। 

पार्टी से थे नाराज 
वहीं पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, कलप्पा हालिया एमएलसी चुनाव और आगामी राज्यसभा चुनावों में उन्हें उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। कलप्पा 1997 में कांग्रेस से जुड़े थे। वह करीब 25 साल तक पार्टी के साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें