फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सीएम सिद्धारमैया बोले-125 वर्षों में पहली बार मई में हुई इतनी अधिक वर्षा

Fri, 30 May 2025 06:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 125 वर्षों में पहली बार, राज्य में मई महीने में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने सभी जिलों के उपायुक्तों और जिला पंचायतों के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तुरंत मुआवजे का एलान करें। उन्होंने कहा, बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जिलों में आपदा राहत के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में मुआवजे के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, और तत्काल राहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने उन स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने और लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए है, जिससे जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार  बारिश में पूरी तरह से तबाह हुए घरों के मालिकों को ₹1.20 लाख का तत्काल मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही उपायुक्तों को पिछले वर्ष की तरह नए घर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ आपदा से निपटने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों की एक टास्क फोर्स गठित की गई है, जो समन्वय के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें